बालों से डैंड्रफ हटाने का आसान तरीका


हर कोई चाहता है कि उसके बाल मजबूत और घने बने इसके लिए हम कयी हेयर प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कयी बार इन प्रोडक्टस का अधिक उपयोग करने से या फिर किसी अन्य वजह से बालो में डैड्रफ की समस्या उत्पन्न हो जाती है। कयी बार डैड्रफ इतना बढ जाता है कि हमारे कपडो पर तथा कंधे के उपर भी गिरने लगता है। और यह कयी बार हमारी शरमिंदगी का कारण भी बन जाता है। जिसके चलते हमे कही बाहर जाने में हिचकिचाहट महसूस होती है। 
           
                     सर्दीयो के मौसम में यह समस्या बढ जाती है। क्योंकि सर्दीयो मे त्वचा रुखी हो जाती है जिसके चलते बालो में डैड्रफ कि समस्या बढ जाती है और बाल अपनी चमक भी खोने लगते हैं। जिसके चलते आपको बालो का अधिक ध्यान रखना पड़ता है। बालो में डैड्रफ या रूसी कयी कारनो से हो सकती है। 


बालों से डैंड्रफ हटाने का आसान तरीका


 बालो में डैड्रफ के प्रमुख कारण -

* बालो में रूसी का प्रमुख कारण बालो में तेल की कमी है। बालो में कई दिनों तक तेल नहीं लगाने से डैड्रफ होता है। 

* शरीर में हार्मोनल चेज के कारण भी डैड्रफ होता है। 

* बालो को अच्छी तरह से नहीं धोने के कारण या कयी दिनों तक बालो में शैम्पू नहीं करने से भी बालो में रूसी होती है। 

* बालो में तरह तरह के हेयर वैक्स और जेल का प्रयोग करने से रूसी हो सकती है। 

* बालो में रूसी होने का एक बढ़ा कारण तनाव या मेंटल स्ट्रेस भी है। 

 बालो से डैड्रफ Dandruff  हटाने के उपाय -

* बालो से डैड्रफ हटाने के लिए मार्केट में कयी तरह के एंटी डैड्रफ शैम्पू उपलब्ध है। जिनका इस्तेमाल करके डैड्रफ को हटाया जा सकता है। 

* बालो को धोने से एक रात पहले बालो  में नारियल तेल,बादाम तेल,आंलिव आंईल, या फिर सरसों का तेल लगाकर अच्छी तरह मालिश करे और अगले दिन शैम्पू  से बालो को धो ले। 


बालों से डैंड्रफ हटाने का आसान तरीका


* बालो को ज्यादा धोने से बाल अपना नेचुरल माइस्चर खो देते हैं जिससे डैड्रफ होता है। इसलिए बालो को हफ्ते में 2-3 बार ही धोए। 

* रूखे बालो को डीप नरिश्मन्ट और मांइस्चर की ज्यादा जरुरत होती है इसलिए रेगुलर कन्डिशनर के अलावा बालो को हफ्ते में एक बार डिप कन्डिशनर भी जरूर करे। 

* स्ट्रेटनर, ब्लो ड्रायर, आदि का उपयोग  बालो पर अधिक करने से बाल रूखे होने  लगते हैं। जिससे डैड्रफ होता है।

बालों से डैंड्रफ हटाने का आसान तरीका


* घरेलू उपचार के रूप में दही का उपयोग  किया जा सकता है। दही डैड्रफ को दूर करने का अच्छा उपाय है। एक कटोरी में बालो के हिसाब से दही लेकर इसे  बालो कि जडों में अच्छे से लगा ले और 1-2 घंटे बालो में लगे रहने दे फिर बालो को शैम्पू से अच्छी तरह धो ले। इससे  डैड्रफ ( रूसी ) काफी हद तक कम हो जायेगा। 

* डैड्रफ के लिए अंडे का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। अंडे को बालो में लगाकर 1-2 घन्टे बाद बालो को शैम्पू से धोने ले।अंडा बालो को मजबूत, चमकदार बनाता है और डैड्रफ को भी  हटाता है। 
  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ