ऐसे हटाएँ मेकअप और रखे त्वचा का ख्याल


ऐसे हटाएँ मेकअप और रखे त्वचा का ख्याल

त्वचा हमारे शरीर का ऐसा हिस्सा है। जो सबसे पहले बाहरी वातावरण में हुए परिवर्तनों का सामना करता है। चाहे वह तेज धूप हो , ठंड हो, बारिश या फिर धूल मिट्टी वाला वातावरण। आज के आधुनिक युग में सभी को किसी ना किसी  वजह से घर के बाहर तो जाना हि पड़ता है। चाहे आप आफिस जाए या किसी अन्य काम के सिलसिले में। जिससे धूप, धूल मिट्टी तथा प्रदुषण के कारण त्वचा की कयी परेशानीया होने लगती है। लेकिन त्वचा की सही देखभाल तथा सही पोशन से इन समस्याओं से बचा जा सकता है। 
                 
                            जिस तरह हमे स्वस्थ जीवन के लिए सही पोषण को सही मात्रा में लेना जरूरी होता है। उसी तरह स्वस्थ त्वचा के लिए भी सही पोषण कि आवश्यकता  होती है।  जिससे त्वचा लम्बे  समय तक सुन्दर और जवान दिख सके।  ऐसी त्वचा पाने के लिए आपको रोजाना थोड़ा समय अपने लिए निकालना होगा और आप भी सुन्दर, बेदाग, और जवा त्वचा पा सकते है। 

ऐसे रखे त्वचा का ख्याल :-) 
यदि आप मेकअप करते हैं तो इसे रोज सही ढंग से उतारना बेहद जरुरी होता है। ऐसा नहीं करने पर पिम्पल्स , झुर्रियाँ , दाग धब्बे  आदि परेशानीया हो सकती है। यदि आप मेकअप नही करते  फिर भी चेहरे को साफ रखना जरुरी है। इन तरीको को आजमा कर आप मेकअप भी हटा सकते है और त्वचा को साफ भी रख सकते है। 

* त्वचा को रखे साफ - स्वस्थ  त्वचा पाने के लिए उसे साफ और स्वच्छ रखना बेहद जरुरी है। यदि आप मेकअप करते हैं तो आपके लिए यह और भी जरूरी हो जाता है। क्योंकि मेकअप करने से त्वचा के छिद्र बंद हो जाते हैं। ऐसे में रात के समय त्वचा के छिद्र खुले रहे इसके लिए जरूरी है कि आप रोज रात को मेकअप हटाए। और त्वचा को क्लीजर से साफ करले। ध्यान रहे कि क्लीजर सल्फेट रहित हो। 


ऐसे हटाएँ मेकअप और रखे त्वचा का ख्याल


* टोनर का इस्तेमाल - टोनर त्वचा के लिए क्लीज और मांइस्चराइज  दोनों का कार्य करता है। टोनर त्वचा के छिद्रों को सिकोड़ता है और त्वचा के ph को संतुलित रखता है। टोनर त्वचा के ऊपर अशुद्धियों से लड़ने के सुरक्षात्मक आवरण बना देता है। ध्यान रहे टोनर का इस्तेमाल क्लीजर के बाद तथामांइस्चराइजर के पहले करे। 

ऐसे हटाएँ मेकअप और रखे त्वचा का ख्याल


* अंडर आइ क्रिम का उपयोग - आंखों के आस पास कि त्वचा बहुत ही नाजुक होती है। इसलिए इसका खास ध्यान रखना जरूरी है। आखो के निचे के कालेपन को दूर करने के लिए आप रोज रात को आंखों के निचे किसी अच्छे अंडर आइ क्रिम का इस्तेमाल करे। इससे आखों के निचे की त्वचा पर रक्तसंचार अच्छा होता है और आंखों के निचे झुर्रियाँ नहीं पडती। 


ऐसे हटाएँ मेकअप और रखे त्वचा का ख्याल


* त्वचा को रखे माइस्चराइज - त्वचा को माइस्चराइज रखना बेहद जरुरी है माइस्चराइजर त्वचा को हाइड्रेट करता है और त्वचा में नमी को बनाए रखता है। जिससे आपकी त्वचा लबे समय तक स्वस्थ और कोमल बनी रहती है। आज के समय में मार्केट में आप कि जरुरत के 
हिसाब से अलग अलग प्रकार के माइस्चराइजर उपलब्ध है। जैसे कयी 
माइस्चराइजर त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने का कार्य भी करते है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ